राज्यसभा चुनाव की घोषणा जल्द, भाजपा उम्मीदवार देने की तैयारी में, दिलचस्प और महत्वपूर्ण होगा चुनाव

रांची: झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा किसी दिन हो सकती है. राज्यसभा चुनाव झारखंड की राजनीति के लिए अहम है. चुनाव से राजनीति की दशा और दिशा तय होगी. सत्ता का समीकरण बदलेगा या यथावत रहेगा. यह भी इसी चुनाव पर निर्भर है. राज्य की राजनीति के लिए राज्यसभा चुनाव टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है. महत्वपूर्ण सूचना यह है कि भाजपा भी उम्मीदवार देगी. इसकी तैयारी और रणनीति बन रही है. बंगाल चुनाव में शानदार जीत के बाद भाजपा का मनोबल हाई है.
राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए एक उम्मीदवार को कम से कम 28 वोट चाहिए. आंकड़ों के खेल में तो इंडिया गठबंधन मजबूत है. यदि गठबंधन एकजुट रहा तो दोनों सीटों पर उसकी जीत पक्की है. क्योंकि गठबंधन के पास 56 वोट हैं. लेकिन ऐसा होगा यह देखना होगा. दो में से एक सीट पर कांग्रेस का दावा है. कांग्रेस का हक भी है. लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क्या फैसला लेते हैं यह महत्वपूर्ण होगा. सब कुछ हेमंत सोरेन के फैसले पर टिका है.
इधर भाजपा भी उम्मीदवार देने को तैयार है, रणनीति बन चुकी है. भाजपा से वर्तमान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सहित आधा दर्जन से अधिक नेता टिकट के लिए प्रयासरत हैं. कुछ प्रभावशाली नेताओं ने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा है कि उन्हें टिकट दिया जाए. वह चार से पांच वोट मैनेज कर लेंगे. एनडीए के पास 24 विधायक हैं. भाजपा उम्मीदवार देती है तो उसे अतिरिक्त चार वोट की जरूरत होगी. ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना बढ़ जाएगी. अर्थ तंत्र का महत्व बढ़ जाएगा.
झारखंड में राज्यसभा का चुनाव देश भर में चर्चित रहा है. चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका जेकेलएम के एकमात्र विधायक जयराम महतो की होगी. जयराम पर सबकी नजर है.
इधर, खबर यह भी है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के परिमल नथवानी भी इस बार झारखंड से राज्यसभा जाना चाहते हैं. उन्होंने भाजपा सहित अन्य दलों से समर्थन मांगा है. यदि नथवानी मैदान में आते हैं तो चुनाव दिलचस्प हो जाएगा. नथवानी झारखंड से दो बार राज्यसभा पहुंच चुके हैं. सभी दलों से उनके अच्छे संबंध हैं. यदि वह मैदान में आते हैं तो बहुत संभव है कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भाजपा उन्हें समर्थन दे दे. टिकट के मामले में नथवानी सब पर भारी पड़ेंगे. सांसद दीपक प्रकाश का भी केंद्रीय नेतृत्व से बेहतर संबंध है. इसलिए दीपक प्रकाश भी मजबूत दावेदार हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन रांची आने वाले हैं. रांची में भाजपा नेताओं से राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर सकते हैं.
राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प और झारखंड की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है. इसलिए अगले कुछ दिन बेहद खास होंगे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!