Location: Garhwa
गढ़वा। मंगलवार को गढ़वा के कल्याणपुर स्थित द शिवाय रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला कमेटी के बैनर तले एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 5 अप्रैल को राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस कार्यक्रम में तेजस्वी प्रसाद यादव के आगमन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि गढ़वा जिला से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे। इसके लिए सभी प्रखंडों में समन्वय स्थापित कर तैयारी तेज करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू, प्रदेश महासचिव अधिवक्ता परवेज साहिद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी, पलामू प्रमंडल प्रभारी डॉ. मकबूल, प्रदेश महासचिव उमेंद्र यादव, प्रदेश सचिव पंकज चौबे, जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद राम, मेराल प्रखंड के उप प्रमुख निजाम साहब, कामाख्या नारायण सिंह सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे।











