रहबर वेलफेयर सोसायटी ने दिहाड़ी मजदूरों के बीच बांटे 200 छाते, रेनकोट और लंच बॉक्स वितरण की भी तैयारी

Location: Garhwa

गढ़वा : रहबर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शुक्रवार को बाहर से आए दिहाड़ी मजदूरों के बीच 200 पीस छाते का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि सुशील कुमार ने सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि रहबर वेलफेयर सोसायटी समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के लिए लगातार कार्य कर रही है। संस्था रक्तदान, पौधारोपण और सामाजिक जागरूकता जैसे कई क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष मासूम खान ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में दिहाड़ी मजदूरों के बीच रेनकोट और लंच बॉक्स का वितरण किया जाएगा। साथ ही, “पढ़ेगा बच्चा, तभी तो कुछ करेगा बच्चा” अभियान के तहत 15 दिनों के भीतर गरीब और यतीम बच्चों को पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें शिक्षा से जोड़ा जा सके।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शाहिद खान, सुलेमान कुरैशी, शरीफ रंगसाज, एजाज अंसारी, एकराम आलम, आशिफ रंगसाज, इरशाद आलम, वारिस अंसारी, चांद, फैजान आलम, वसीम अकरम, इम्तियाज अंसारी, फिरोज आलम, आमिर खान, जाहिद सिद्दीकी और नूर आलम सहित कई सदस्य मौजूद थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!