रमकंडा में होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे लोग

Location: Garhwa

रमकंडा गढ़वा :बुधवार को रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं

समारोह में भोजपुरी गायक कौशल मधुर ने अपने सुरों से समां बांध दिया। उन्होंने होली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे लोग झूम उठे। वहीं, शानदार डांस प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि रमकंडा अंचलाधिकारी अनिल रविदासबीडीओ संजय कोनगड़ीथाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटियाप्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष राजकिशोर यादवमुखिया शकुंतला देवीबीडीसी रूपम देवी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

अंचलाधिकारी अनिल रविदास ने अपने संबोधन में कहा, “होली अहंकार पर करुणा और प्रेम की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें गिले-शिकवे भुलाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।”

मुखिया शकुंतला देवी ने सभी पंचायतवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह पर्व सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक भी है।”

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने अबीर-गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया। उपस्थित लोगों को गमछा देकर सम्मानित भी किया गया।

मंच संचालन मुखिया पति राजकिशोर यादव ने किया। इस अवसर पर मुखिया पति शिवलखन लकड़ा, देवनाथ राम, बीडीसी अमित हस्सा, लालमोहन पासवान, उपमुखिया पति मुनिल पासवान, सीताराम यादव, पंचायतीराज समन्वयक उत्तम कुमार, अभय पाल, राजेश कुमार, भुनेश्वर सिंह, संजय पांडेय, रामाकांत राम, रोजिद मंसूरी, अरुणेश कुमार, जेपी लकड़ा, शिक्षक राजधन बैठा, सुरेंद्र राम, मनोज भुइहर, सुदर्शन पांडेय, सतनारायण गुप्ता, रमन विश्वकर्मा, सुरेश राम, सुनील कुमार, संतोष कुमार सहित बड़ी

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    नवयुवक क्लब के संरक्षक जगनारायण विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

    मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ निकली भव्य नगर भ्रमण रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

    असना जरही मदरसा चौक से सूखनदी तक सड़क मरम्मत का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन
    error: Content is protected !!