जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई खुशियों भरी होली

Location: Garhwa

गढ़वा :प्रखंड स्थित खजूरी बिन टोला में बुधवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा स्थानीय खजूरी बिन टोला में कैलाश पर्वत पर जरूरतमंद बच्चों के बीच होली सामग्री वितरित की गई। बच्चों को अबीर, गुलाल, मिठाई, चॉकलेट और बिस्कुट दिए गए, जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजयकांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केसरी रूपा गंजी, फेडरेशन के पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वा ग्रुप के अध्यक्ष राकेश केसरी ने की।

इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। यह पर्व आपसी गिले-शिकवे मिटाकर समाज में सद्भावना और एकता को मजबूत करता है।

सदस्यों ने रासायनिक रंगों, कीचड़ और मोबिल से परहेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली में जबरदस्ती करने से बचें और दूसरों की सहमति का सम्मान करें। साथ ही, आंखों में रंग जाने से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने होलिका दहन के महत्व पर भी चर्चा की और कहा कि होलिका में बुराइयों को जलाकर समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश फैलाना चाहिए

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!