मोहर्रम के दौरान अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी

Location: Meral


मेराल। मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर रविवार को मेराल थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक दिलु लोहार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया तथा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। प्रशासन की ओर से त्योहार के दौरान हरसंभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी दिलु लोहार ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। प्रशासन हर समय आम लोगों के सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जिन ताजिया समितियों के लाइसेंसधारी का निधन हो चुका है, वे तत्काल बैठक कर नए व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस निर्गत कराने की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान अशांति फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी विष्णु कांत ने कहा कि सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही पर्व मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। उन्होंने ताजिया कमेटियों से वॉलंटियरों का चयन कर उनकी सूची थाना को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सहित अन्य गतिविधियों पर प्रशासन की निगरानी है और अफवाह फैलाने या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मोहर्रम पर्व के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी बसंत पांडे, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, रामसागर महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
शांति समिति की बैठक का संचालन झामुमो नेता अतहर अली अंसारी ने किया।
बैठक में अजीज अंसारी, संजय राम, मनदीप सिंह, जहूर रंगसाज, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद जफिर अंसारी, मोजाहिम अंसारी, महबूब अंसारी, सदर हबीब अंसारी, डॉ. इलियास अंसारी, खालिद अंसारी, नसीम अंसारी, तैयब अंसारी, फिरोज अंसारी, रामप्रवेश चंद्रवंशी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, मुखिया सुरेश पासवान, जगजीवन रवि, धर्मराज राम, नविज अंसारी, नेपाल विश्वकर्मा, महमूद अंसारी, रुपू महतो, रविंद्र गुप्ता, विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मटकोड़वा रस्म रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार

    मटकोड़वा रस्म रोकने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ग्रामीणों ने थाना में लगाई न्याय की गुहार

    मोहर्रम के दौरान अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी

    मोहर्रम के दौरान अशांति फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएसपी

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, योग अपनाने का लिया संकल्प

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, योग अपनाने का लिया संकल्प

    मुहर्रम पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक

    मुहर्रम पर्व को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक

    RE-NEET 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

    RE-NEET 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

    नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

    नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का डीसी-एसपी ने लिया जायजा
    error: Content is protected !!