मोदी सरकार का बजट ऐतिहासिक, हर वर्ग को मिलेगा लाभ: रितेश चौबे

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि मोदी सरकार का नया बजट ऐतिहासिक और जनहित से जुड़ा हुआ है। यह बजट भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में बड़ा कदम है और हर वर्ग—युवा, किसान, महिला तथा आम जनता—के उत्थान के लिए लाभकारी साबित होगा।

उन्होंने कहा कि करदाताओं को बड़ी राहत दी गई है, जिससे 12 लाख तक की आय वालों को कर में छूट मिलेगी। इससे नौकरीपेशा और व्यवसायियों को आर्थिक रूप से लाभ होगा। बजट में कई सामानों पर टैक्स में कटौती की गई है, जिससे जीवन रक्षक दवाइयां, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक कारें सस्ती होंगी। इसके अलावा, हैंडलूम और भारतीय कपड़े भी सस्ते होंगे, जिससे देश के आंतरिक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि चमड़े से बने जैकेट, जूते, बेल्ट, पर्स आदि भी सस्ते होंगे, जिससे छोटे उद्यमियों को कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। मोदी सरकार का यह बजट आम जनता के लिए महंगाई के बोझ को कम करने वाला बजट है

इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन जायसवाल, बंधु राम, संजय जायसवाल, अशोक विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!