मोदी ने फिर साबित किया, राजनीति अपनी जगह और महान विभूतियों का सम्मान अपनी जगह, शिबू सोरेन को किया नमन, हेमंत को गले लगाया

रांची : झारखंड के सपूत, महान विभूति, राजनीतिज्ञ, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन की खबर से सभी मर्माहत हैं। झारखंड में शून्य की स्थिति पैदा हो गई है। शिबू सोरेन के योगदान और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

राजनीति अपनी जगह और विभूतियों का सम्मान अपनी जगह । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार यह संदेश दे चुके हैं कि उनके लिए राजनीति और देश की विभूतियों का सम्मान का मामला अलग-अलग है। वह किसी से बैर भाव नहीं रखते।आज फिर उन्होंने यह साबित किया कि वह देश के सेवक हैं। और उनकी नजरों में सबका सम्मान है। चाहे वह उनका राजनीतिक विरोधी ही क्यों न हो । शिबू सोरेन के निधन के बाद वह उन्हें श्रद्धांजलि देने दिल्ली में सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को नमन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गले लगाया। उन्हें संतावना दी। मोदी अभिभावक की तरह मुख्यमंत्री को समझाते दिखे। उन्होंने सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन के माथे पर हाथ रखकर धैर्य रखने की सलाह दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उनके सम्मान में आज राज्यसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी गई । यह साबित करता है शिबू सोरेन कितने बड़े नेता थे। उनके बारे में कुछ भी कहना लिखना कम ही होगा। ।

। झारखंड के महान विभूति को अंतिम जोहार।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!