मेराल: सीएचसी में स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

Location: Meral


मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बुधवार को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने की।
बैठक में जिला स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यामिनी, सीओ सह प्रभारी बीडीओ जसवंत नायक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी विष्णु कांत रंका, सीएचसी प्रभारी डॉ. असजद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. कैनेडी ने कहा कि मेराल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना ही विभाग का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों को ऐसी सुविधा दी जाए कि उन्हें इलाज के लिए गढ़वा न जाना पड़े। सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मेराल में ही उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
जिला स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ. माहेरू यामिनी ने कहा कि इससे पहले भी उनका पदस्थापन मेराल में रहा है और उन्होंने यहां के लोगों की सेवा की है। उन्होंने मेराल के लोगों को मिलनसार बताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने की बात कही।
प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं में और विस्तार की आवश्यकता बताई। साथ ही एक्स-रे टेक्नीशियन आलोक कुमार का मेराल से तबादला होने पर पुनः बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए उन्हें मेराल में ही पदस्थापित करने की मांग सिविल सर्जन से की।
बैठक में सीओ सह बीडीओ जसवंत नायक, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, थाना प्रभारी विष्णु कांत, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. असजद अंसारी, डॉ. दीपक सिन्हा, मुखिया राम सागर महतो, डंडई मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम सहित अन्य लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित अपने विचार और सुझाव रखे।
बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ. अनिल साह, डॉ. कुमार शशांक, एएनएम रीना बाखला, डंडई पंचायत के मुखिया, दुलदुलवा पंचायत के मुखिया राम प्रताप साव, करकोमा पंचायत के मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी सहित कई लोगों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कुमुद रंजन, डॉ. राकेश कुमार, प्रधान सहायक विजय कुमार, करुणा कुमारी, रश्मि रंजन, गोवर्धन शर्मा, ज्ञानवंती, मंटू कुमार, आलोक कुमार, संगीता कुमारी, अजय कुमार, सीमा कुमारी सहित अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम चंचल कुमार ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!