मेराल में NH-75 डंडई मोड़ के पास जलजमाव और कीचड़ से राहगीर परेशान, व्यापारियों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Location: Meral


मेराल (गढ़वा): एनएच-75 स्थित बस स्टैंड डंडई मोड़ के पास लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस वजह से राहगीरों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्त सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

व्यवसायिक संघ ने जताई नाराजगी
इस समस्या को लेकर व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि, “प्रशासन के अधिकारी रोज इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन कीचड़ और जलजमाव की स्थिति को देखकर भी मौन हैं।” उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चे और राहगीर आए दिन इस कीचड़ में फिसलकर गिरते हैं।

नाली निर्माण अधूरा, जलनिकासी ठप
डंडई मोड़ सड़क के दोनों किनारों पर संवेदक द्वारा नाली का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा का पानी सड़क पर ही भर जाता है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आसपास के दुकानों और घरों में पानी घुसने की स्थिति बन सकती है, जिससे स्थानीय निवासियों की दिनचर्या भी प्रभावित होगी।

व्यापारियों ने की त्वरित समाधान की मांग
व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोनों ओर की नालियों को चालू किया जाए और जलजमाव से निजात दिलाई जाए। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण हटाने की भी मांग की है ताकि जल निकासी में बाधा न हो।

इस मौके पर पंकज जयसवाल, अजय तिवारी, अरविंद भगत, अनुज जायसवाल, अजय ठाकुर, चंदन दास सहित अन्य स्थानीय लोगों ने भी जलजमाव और कीचड़ से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!