Location: Meral
प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के पास गुरुवार शाम झारखंड डिजनीलैंड मेला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, मुखिया रामसागर महतो, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम, प्रभात कुमार सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर मेले का उद्घाटन किया।
इस बार डिजनीलैंड मेला को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेले में खास तौर पर जलपरी, विभिन्न प्रकार के झूले, डॉल्फिन ट्रेन, बच्चों के लिए आकर्षक खिलौने तथा खाने-पीने के कई स्टॉल लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
मौके पर प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि मेले का आयोजन बच्चों एवं अभिभावकों के मनोरंजन का अच्छा माध्यम है। इससे लोगों का मानसिक तनाव भी दूर होता है तथा मेले के माध्यम से कई लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होते हैं।
इस अवसर पर मेला संचालक प्रभात कुमार, व्यवसायी महेंद्र प्रसाद, नवीन जायसवाल, सहायक अध्यापक मनोज कुमार, डब्लू कुमार, ज्वाला कुमार, तैयब अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।











