मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

Location: Meral


मेराल। प्रखंड मुख्यालय स्थित ईदगाह मैदान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की सुबह ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और अमन के माहौल में अदा की गई। मुख्य ईदगाह मैदान में इमाम हजरत कारी कमालुद्दीन साहब किबला ने नमाज अदा कराई, जबकि नूरी मस्जिद के इमाम हजरत गुलाम यासीन साहब ने तकरीर के माध्यम से लोगों को नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे खुद को और दूसरों को नुकसान पहुंचे। धर्म के साथ-साथ सभी का सम्मान और ख्याल रखना चाहिए। हिंदुस्तान अनेकता में एकता का देश है, जहां हम गंगा-जमुनी तहजीब को मानने वाले हैं। वतन की मोहब्बत को ईमान बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की हिफाजत सबसे पहला फर्ज है।

इसी तरह हासनदाग मस्जिद में मौलाना सफीक, तीसरटेटूका ईदगाह में, और वही गोबरदहा, लोवादाग, पचफेड़ी, ओखरगाड़ा, चामा, दुलदुलवा, बाना, खुटैलिया, लोवादाग दलेली समेत कई स्थानों पर भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

इस मौके पर अतहर अली अंसारी, करीब अंसारी, फिरोज अंसारी, जफिर अंसारी, तबीब आलम, खालिद अंसारी, दिलजान अंसारी, मुबारक अंसारी, मुखिया अजीज अंसारी, नेजाम खान, मकसूद अंसारी, गुलजार अंसारी, सदर मुख्तार अंसारी, बकरीदू अंसारी, तजमुल हुसैन, सद्दाम हुसैन, सलीम अंसारी, जहूर रंगसाज, लतीफ अंसारी, आलम अंसारी, वाजूदीन अंसारी, असरफ अंसारी, नूरूल होदा अंसारी, शिक्षक ताहिर अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने ईदगाहों में शामिल हुए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!