मेराल पूर्वी में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जनसुनवाई, 33 लोगों ने छोड़ा शराब कारोबार

मेराल (प्रतिनिधि): मेराल पूर्वी पंचायत भवन में सोमवार को पूर्ण शराबबंदी को लेकर जनसुनवाई (दरबार) का आयोजन किया गया। मुखिया राम सागर महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को शराब से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया तथा उनसे शराबबंदी को सफल बनाने में सहयोग और समर्थन देने की अपील की गई।

गौरतलब है कि पंचायत क्षेत्र में बीते दिनों महुआ शराब के अवैध कारोबार को लेकर सघन अभियान चलाया गया था, जिसमें 37 लोगों की पहचान कर उन्हें जनसुनवाई में उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा गया था। मुखिया द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में 33 लोग जनसुनवाई में उपस्थित हुए और पंचायती राज पदाधिकारियों की समझाइश से प्रभावित होकर सभी ने शराब कारोबार छोड़ने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग के महेंद्र विश्वकर्मा और प्रियंका कुमारी ने लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, ताकि वे वैकल्पिक और सम्मानजनक आजीविका अपना सकें।

इस अवसर पर उप मुखिया अली शेर अंसारी, पंचायत सचिव राधा कुमारी, जेएसएलपीएस के पंकज कुमार, पंचायत सहायक मकसूद आलम, वार्ड सदस्य भोला राम, उषा देवी, मोती राम, अशोक राम सहित सैकड़ों ग्रामीण – पुरुष व महिलाएं – उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!