मेराल की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

Location: Meral


मेराल। रविवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के नेतृत्व में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से मुलाकात की और मेराल प्रखंड क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए 12 सूत्रीय सुझाव पत्र सौंपा।

मांग पत्र में प्रखंड में एंबुलेंस की व्यवस्था, टाउन हॉल जैसी संरचना का निर्माण, खोरीडिह, हासनदाग, देवगाना, बंका और पेस्का में खेल मैदानों में स्टेडियम निर्माण की मांग की गई है। सभी पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष का गठन कर गोदामों का निर्माण कराने की भी मांग की गई।

इसके अलावा, प्रखंड स्तर पर कम से कम दो दमकल गाड़ियों की व्यवस्था, मुख्यालय में किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण तथा सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाए जाने की आवश्यकता जताई गई है।

हर पंचायत में एक सामुदायिक भवन, प्रखंड मुख्यालय पर एक भव्य पुस्तकालय भवन, क्षेत्र के सभी नदियों की सफाई और अधिक से अधिक पौधारोपण कराने की मांग भी पत्र में शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल ने मेराल के पुराने खतियान की स्थिति को लेकर चिंता जताई और बताया कि वर्ष 1915 ई. से पहले का खतियान बना हुआ है, जिसका रिकॉर्ड विभाग के पास अद्यतन नहीं है। इससे जमीन संबंधी मामलों में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके समाधान के लिए मिनी सर्वे या हाल सर्वे खतियान प्रकाशित कराने की मांग की गई है।

मांग पत्र सौंपने वालों में उत्तरी मंडल अध्यक्ष रूपू महतो, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, प्रखंड कार्यसमिति सदस्य धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी और रोहित कुमार शामिल थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!