Location: पलामू
मेदिनीनगर।गढवा कांडी थाना क्षेत्र के टोला महुआ धाम निवासी अमरेश चौधरी उम्र करीब 30 वर्ष पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव से 9 अप्रैल की शाम करीब 4:00 बजे से लापता है।इस संबंध में परिजनों ने बताया कि अमरेश चौधरी मानसिक रूप से कमजोर था।परिजन उसे गढ़वा से इलाज के लिए रिश्तेदार के घर चैनपुर कंकारी गांव लेकर आए थे। इसी बीच अमरेश अपने रिश्तेदार के घर से लापता हो गया। उसके लापता होने के बाद परिजनों ने उसे सगे संबंधियों सहित सभी जगह पर उसकी तलाश की परंतु अभी तक अमरेश का पता नहीं चल पाया है।परिजनों ने आम जनों से आग्रह किया है कि यदि कहीं भी यह व्यक्ति नजर आए तो मोबाइल नंबर 62033 37688 पर सूचना देने की कृपा करे।











