जनसमस्याओं पर मुखर हुई भाकपा: पेयजल, गैस और भूमि संकट को लेकर आंदोलन की तैयारी

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (प्रतिनिधि):
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कमिटी की बैठक शुक्रवार को जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कमिटी सदस्य देवीदयाल मेहता ने की। इस दौरान क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से रसोई गैस की किल्लत, पेयजल संकट, भूमि संबंधी समस्याएं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अनियमित भुगतान जैसे मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि इन समस्याओं से आम जनता, खासकर गरीब और किसान वर्ग काफी परेशान है।
आंदोलन की रूपरेखा तय:
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 16 और 17 अप्रैल को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर पेयजल समस्या के समाधान, टूटे हुए बांधों की मरम्मत, पेंशन भुगतान में सुधार, भूमि विवादों के निपटारे और गैस की किल्लत दूर करने की मांग करेगा।
किसानों पर विशेष फोकस:
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान सभा का सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी 27 अप्रैल को जिला सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी।
मजदूर दिवस पर कार्यक्रम:
बैठक में यह भी तय किया गया कि 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय स्थित चौपाल में “रोजी-रोटी” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें मजदूरों और आम जनता की समस्याओं पर चर्चा होगी।
बैठक में शामिल प्रमुख लोग:
इस अवसर पर जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला, राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर, नौरंगी पाल, राजकुमार भुइया, मुन्ना राम, खलील खान, श्री राम, रामनाथ उरांव, विद्या पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!