गढ़वा में ‘स्कूल रूआर 2026’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, 100% नामांकन व उपस्थिति पर जोर

Location: Garhwa


गढ़वा, 11 अप्रैल 2026: राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देश तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा के आदेशानुसार शनिवार को नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल), गढ़वा में ‘स्कूल रूआर 2026 (Back to School Campaign)’ के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुलदीप अग्रवाल, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार तथा नोडल शिक्षक अविनाश सहाय और नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रबंधक, प्रखंड एवं संकुल साधन सेवी, MIS समन्वयक, “Garhwa Learns Garhwa Leads” के नोडल शिक्षक सहित पीरामल फाउंडेशन एवं संपर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए शत-प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करना, अनामांकित एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नामांकन कराना तथा सभी नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम की अवधि
रूआर कार्यक्रम: 09 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक
प्रखंड स्तर पर गतिविधियाँ: 13 अप्रैल 2026
विद्यालय स्तर पर गतिविधियाँ: 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन
प्रमुख लक्ष्य
अभियान के तहत आंगनबाड़ी से 5+ आयु वर्ग के बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन, विद्यालय से बाहर बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, कक्षा 1 से 11 तक के छात्रों का अगली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करना तथा नव-नामांकित बच्चों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित करना शामिल है। साथ ही अप्रवासी एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का समावेशन और सभी बच्चों की उपस्थिति ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर दर्ज कर सतत निगरानी भी लक्ष्य में शामिल है।
मुख्य अतिथि धीरज प्रकाश ने रूआर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षकों से इसे मिशन मोड में लागू कर शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने कहा कि सभी शिक्षक पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अभियान को क्रियान्वित करें तथा सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखें, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
इस अवसर पर संतोष कुमार दुबे, रवि कुमार सिंह, सुनीता कुजूर, रवि कुमार वैद्य, वीरेंद्र कुमार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी, संकुल साधन सेवी एवं अन्य शिक्षा कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!