Location: Ramana
रमना-ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष विनोद पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भुवन भास्कर के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन एवं मंत्रोच्चार के साथ की गई।
बैठक में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा रमना प्रखंड इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद पाठक ने कहा कि समाज के उत्थान और मजबूती के लिए जिले के प्रत्येक प्रखंड में इकाइयों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में नवगठित प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें विकास पाठक को प्रखंड अध्यक्ष, जितेंद्र पाठक को सचिव तथा संजय पाठक (मानदोहर), संजय पाठक (मानपुर), रामशीष पाठक, प्रवीण पांडेय एवं रजनीश पाठक को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं ओम प्रकाश पाठक को उप सचिव, संतोष पाठक को कोषाध्यक्ष, अशोक पाठक को उप कोषाध्यक्ष एवं नीरज पाठक को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संरक्षक मंडल में उमाकांत पाठक, रामचंद्र मिश्रा, बंशीधर पांडे एवं वीरेंद्र पाठक को शामिल किया गया। इसके साथ ही कुल 20 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।
कार्यक्रम को सुरेश मानस, दिलीप पाठक, परशुराम पाठक एवं अखिलेश पांडे सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। बैठक में चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज पाठक, रंजीत पंडित एवं ब्रह्मदेव पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।











