मातृभाषा हमारी पहचान: जीएन कॉन्वेंट स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Location: Garhwa

गढ़वा: स्थानीय जीएन कॉन्वेंट (10+2) स्कूल के सभागार में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक एवं शिक्षाविद मदन केशरी तथा उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

अपने संबोधन में निदेशक मदन केशरी ने कहा कि यह दिवस हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लुप्तप्राय भाषाओं के संरक्षण के माध्यम से भाषाई विविधता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भाषा व्यक्ति की पहचान होती है और इसके माध्यम से ही विचारों का आदान-प्रदान संभव होता है।

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया भर में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, जो संचार और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक हैं। भाषा ही वह डोर है, जो समाज को एकजुट रखती है। मातृभाषा न केवल हमारी संस्कृति और सभ्यता को दर्शाती है बल्कि व्यक्तिगत विकास में भी अहम भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक खुर्शीद आलम, वीरेंद्र शाह, कृष्ण कुमार, विकास कुमार, नीरा शर्मा, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, रागिनी कुमारी, शिवानी गुप्ता, ऋषभ सेटलमेंट, पूजा प्रका, संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही। मंच संचालन उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक संतोष प्रसाद ने दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!