Location: Manjhiaon
प्रखंड क्षेत्र के आछोडीह गांव स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर का 28वां स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान विधिवत प्रारंभ कर दिए गए हैं।
स्थापना दिवस को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 1 मई को सुबह 9:00 बजे से श्री सत्यनारायण भगवान की व्रत कथा का आयोजन किया गया। 2 मई को सुबह 8:00 बजे से रुद्राभिषेक एवं शाम 3:00 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
वहीं 3 मई को सुबह 9:00 बजे से श्री दुर्गा चालीसा पाठ तथा संध्या लगभग 7:30 बजे से भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के मुख्य सेवक शशि भूषण दुबे (अधिवक्ता) ने बताया कि भक्ति जागरण कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय होंगे।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।











