प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, नौ घंटे बाद पुलिस की समझाने से उतरा

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमिका से शादी कराने को लेकर रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव का एक युवक शनिवार को पिछले नौ घंटे से मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने का धमकी दे रहा था। सूचना पर पहुंची रंका पुलिस युवक को समझाने का भरसक प्रयास कर रही है काफी प्रयास के बाद शाम करीब पांच बजे उसके रिश्तेदार खुशबास अंसारी द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़े युवक सकुशल उतर आया है इसके साथ ही हाईवोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप हो गया। आत्महत्या का धमकी दे कर मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को रंका पुलिस अपने साथ थाना ले गई बताया जाता है। मामला रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव का बताया जाता है खपरो गांव निवासी खुर्शीद अंसारी का पुत्र असद्दुल्लाह अंसारी का बगल के गांव मानपुर की एक युवती से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध बताया जाता है इस क्रम में वह अक्सर अपनी प्रेमिका के घर मिलने जाया करता था दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी दोनों के परिवार वालों को थी युवक के पिता खुर्शीद अंसारी एवं पूर्व मुखिया पति जुम्मन अंसारी ने बताया कि असद्दुल्लाह अंसारी दूसरे राज्यों में दिहाड़ी मजदूरी कर अच्छा खासा पैसा कमाता था प्रेम में पूरी तरह आसक्त होने के वजह से अपनी कमाई का पैसा घर में माता पिता को नहीं देकर अपनी प्रेमिका और उसके घरवालों पर खर्च किया करता था दोनों परिवारों की रजामंदी के बीच तकरीबन डेढ़ माह पूर्व शादी की प्रक्रिया शुरू हुई इसी बीच युवक के दादा शहाबुद्दीन अंसारी द्वारा पारिवारिक मामले को लेकर शादी करने से मना कर दिया रिश्ता टूटने के बाद युवती के पिता ने अपनी बेटी की शादी दूसरे जगह तय किए जाने की सूचना पर असदुल्लाह ने आपत्ति जताई मामला थाना तक पहुंचा जहां रंका थाना में दोनों पक्षों ने शादी करने की सहमति जताई शादी में हिलाहवाली एवं खींचतान से दुखी युवती ने असद्दुल्लाह से शादी करने से इंकार कर दिया कहा कि जबरन शादी करने पर वह आत्महत्या कर लेगी बाद में युवती के घरवालों ने उसकी शादी दूसरे जगह तय कर दी युवती की शादी दूसरे जगह तय किए जाने की जानकारी पर शनिवार के सुबह करीब आठ बजे युवती के प्रेम में पूरी तरह आसक्त युवक असद्दुल्लाह ने सरेआम आत्महत्या करने की नियत से एक सौ पैतालीस फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ कर परिवार वालों से उसकी प्रेमिका से शादी कराने अन्यथा आत्महत्या करने की धमकी देने की बात कहता रहा युवक के इस कदम से परिवार वालों में अनहोनी का दहशत साफ दिख रहा था वहीं मौके पर पहुंची रंका पुलिस युवक को समझाने का काफी प्रयास करती दिखी रही है मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई बताई जाती है। युवक के दूर के रिश्तेदार मोहम्मद खुशबास अंसारी के सकारात्मक आश्वासन पर उक्त युवक सकुशल टावर से नीचे उतर आया जहां मौके पर उपस्थित पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा एवं पुलिस के जवानों द्वारा रंका थाना लाया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!