महाकुंभ भगदड़ के बाद यूपी पुलिस ने श्रद्धालुओं को रोका, विंधमगंज वासियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ के बाद यूपी पुलिस ने सीमा पर श्रद्धालुओं के वाहनों को विंधमगंज में रोक दिया। इस दौरान विंधमगंज के स्थानीय निवासियों और युवाओं ने मदद का हाथ बढ़ाया और श्रद्धालुओं के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की।

भगदड़ की घटना के बाद यूपी पुलिस जगह-जगह बैरियर लगाकर भीड़ नियंत्रण में जुटी है। इसी क्रम में झारखंड-यूपी सीमा पर भी दर्जनों वाहनों को इंटर कॉलेज मैदान में पार्क किया गया

स्थानीय लोगों की पहल, श्रद्धालुओं को राहत

विंधमगंज के युवाओं और समाजसेवियों ने सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था की

  • दिन में चावल, दाल, सब्जी और
  • रात में पूड़ी-सब्जी का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • ठहरने के लिए पंचायत भवन, विवाह मंडप और राम मंदिर में इंतजाम किया गया है।

इस सेवा कार्य में झारखंड, ओडिशा और बंगाल से आए श्रद्धालु भी स्थानीय लोगों की सराहना कर रहे हैं

सेवा कार्य में जुटे लोग

इस नेक कार्य में पत्रकार प्रभात कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, सुमन गुप्ता, मुकेश कुमार केसरी, मानिस मधेसिया, रविंद्र जयसवाल, रामनवमी सेवा समिति के अरविंद गुप्ता, प्रधान सुरेंद्र पासवान, डीसी मधेशिया, मनोज गुप्ता और राजाराम गुप्ता दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं।

यूपी पुलिस का बयान

यूपी पुलिस का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से रोका गया हैऊपर से आदेश मिलने के बाद उन्हें धीरे-धीरे आगे जाने दिया जाएगा

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!