मर्यादित व्यवहार नहीं करने का आरोप, अंचल अप निरीक्षक पर कार्रवाई की मांग

Location: केतार

केतार प्रखंड के छाताकुंड निवासी रवि कुमार गुप्ता ने अंचल अप निरीक्षक राजेश त्रिपाठी के खिलाफ अंचल पदाधिकारी, केतार को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने आवेदन में उन्होंने संबंधित अधिकारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि वे रजिस्टर टू की नकल प्राप्त करने के उद्देश्य से अंचल कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान जब वे अंचल अप निरीक्षक राजेश त्रिपाठी से मिले, तो उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज की गई। इतना ही नहीं, उन्हें मारपीट करने की धमकी भी दी गई।
आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि एक आम नागरिक के साथ इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे सरकारी कार्यालयों की छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने अंचल पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध समुचित कार्रवाई करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yogendra Vishwakarma

    Location: Ketar Yogendra Vishwakarma is reporter at आपकी खबर News from Ketar

    News You may have Missed

    मुखिया फंड से लगाए गए खराब चापानलों की मरम्मत शुरू

    बकरीद को लेकर मझिआंव, बरडीहा और कांडी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील”

    बकरीद को लेकर मझिआंव, बरडीहा और कांडी में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील”

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, मेराल पूर्वी पंचायत भवन में शुरू हुई शीतल पेयजल व्यवस्था”

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, मेराल पूर्वी पंचायत भवन में शुरू हुई शीतल पेयजल व्यवस्था”

    सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक शमीम अंसारी की मौत, पत्नी घायल”

    सड़क दुर्घटना में सहायक अध्यापक शमीम अंसारी की मौत, पत्नी घायल”

    आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

    आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

    बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

    बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त
    error: Content is protected !!