रक्सी में राशन घोटाला: ईंट-पत्थर से अंगूठा लगवाकर गरीबों का हक मारने का आरोप, वीडियो वायरल

Location: सगमा

गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम रक्सी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने स्थानीय राशन डीलर गणेश गौड़ पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, डीलर द्वारा निर्धारित मात्रा में राशन नहीं दिया जा रहा है। किसी को 3 किलो, किसी को 4 किलो और कई बार लाभुकों को बिना राशन लौटना पड़ता है। आरोप है कि डीलर पहले ही 15–30 दिन पहले कार्डधारियों से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवा लेता है और उस दौरान ईंट-पत्थर का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है।
बताया जा रहा है कि इसके बाद राशन में कटौती कर दी जाती है और पूछने पर “राशन खत्म हो गया” कहकर लोगों को टाल दिया जाता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि डीलर द्वारा राशन की कालाबाजारी की जा रही है और केवल थोड़ी मात्रा ही बांटी जाती है।
इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे ग्रामीण अंगद प्रजापति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। वीडियो में कथित तौर पर राशन वितरण के दौरान ईंट और पत्थर के इस्तेमाल के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से निष्पक्ष जांच कराने, दोषी डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सभी पात्र लाभुकों को पूरा राशन दिलाने की मांग की है।
वहीं, डीलर गणेश गौड़ से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    हासनदाग बालू घाट का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

    हासनदाग बालू घाट का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

    शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

    शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

    मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

    मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

    अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

    अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

    सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

    सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

    मेराल में मोबाइल जोन का शुभारंभ, सभी कंपनियों के मोबाइल व रिपेयरिंग की मिलेगी सुविधा

    मेराल में मोबाइल जोन का शुभारंभ, सभी कंपनियों के मोबाइल व रिपेयरिंग की मिलेगी सुविधा
    error: Content is protected !!