Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में जीत की खुशी में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी ने किया।
जुलूस पार्टी कार्यालय से शुरू होकर ब्लॉक रोड, बस स्टैंड और पुराने अस्पताल तक गया। इस दौरान कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर नारे लगाते हुए आगे बढ़े।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी गई।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र नाथ दुबे, संजय कमलापुरी, अशोक ठाकुर, सर्वेंद्र पांडेय, राम जतन पासवान, धनंजय सिंह, सुरेंद्र यादव, वीरेंद्र पाठक, अरविंद पाठक, विष्णु प्रजापति और बैजनाथ राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।











