मझिआंव में आरसीसी नाली निर्माण की बाधा दूर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में हुई मापी

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरसोता मोड़ के पास 300 मीटर से अधिक लंबाई में बन रही आरसीसी नाली निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को मंगलवार को दूर कर लिया गया। स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह खुद मौके पर पहुंचे और सरकारी अमीन से जमीन की मापी कराकर निर्माण कार्य का रास्ता साफ कराया।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे स्थित गैर मजरूआ जमीन पर ध्रुप प्रसाद एवं राजा प्रसाद द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण नाली निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। ग्रामीणों और संवेदक की शिकायत पर विधायक ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद अंचल राजस्व कर्मचारी रमेश पांडेय, अंचल अमीन उतम कुमार एवं प्राइवेट अमीन नवल तिवारी को बुलाकर स्थल की विधिवत मापी कराई गई।
मापी के दौरान मोड़ पर उत्पन्न हो रही तकनीकी व जमीन संबंधी समस्याओं को दूर किया गया। विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि संवेदक निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करें और इसे निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक श्री सिंह ने बताया कि वर्षों से इस इलाके में जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई थी। बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आरसीसी नाली निर्माण से न केवल जल निकासी सुचारू होगी, बल्कि सड़क एवं आसपास के आवासीय क्षेत्रों को भी क्षति से बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना, स्वच्छता को बढ़ावा देना और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता है।
इस मौके पर संवेदक अमित केशरी सहित धर्मेन्द्र मेहता, द्वारिका राम, भोला साह, विनोद मेहता, शंकर प्रसाद, अनंत तिवारी, बबलू राम, विजय मेहता, अशोक प्रसाद, कामेश्वर चौधरी, नंदु राम, पप्पू राम, राजकिशोर प्रसाद समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!