टंडवा–भगलपुर में कंचन जायसवाल का जनसंपर्क तेज, बेंच छाप पर वोट की अपील

Location: Garhwa


नगर निकाय चुनाव को लेकर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने टंडवा–भगलपुर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बेंच छाप का पर्चा वितरण करते हुए लोगों से सहयोग और समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
मौके पर कंचन जायसवाल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद नगर परिषद क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य रुके हुए हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए हर वार्ड को सुविधा-संपन्न बनाया जाएगा।
उन्होंने नगर क्षेत्र में पानी, शौचालय और सुरक्षा की कमी को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इन मुद्दों पर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शहर में फैली गंदगी और बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नाली और सड़क निर्माण का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
कंचन जायसवाल ने छोटे व्यापारियों से हो रही अवैध वसूली पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इसे पूरी तरह खत्म किया जाएगा और व्यवसायियों को सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल दिया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, अरविंद धर दुबे, रितेश चौबे, अरुण तिवारी, रामशीष तिवारी, संजय तिवारी, अविनाश पासवान, अंकित तिवारी, विकास तिवारी, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, पियूष चौबे, निखिल तिवारी, शुभम तिवारी, शुभम गुप्ता, सरिता सागर, सीमा देवी, माधुरी देवी, विद्या देवी, अनामिका प्रकाश, शहादत, अरविंद सोनी, लक्ष्मण उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने अब पूरी ताकत झोंक दी है और क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान जारी

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!