मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड में चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न

मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय से आरंभ होकर मंगलवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अंतिम अर्घ्य देने के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

सोमवार की शाम को तेज आंधी-तूफान और भारी वर्षा के बावजूद व्रतधारियों की आस्था डगमगाई नहीं। सभी श्रद्धालु पूरी निष्ठा के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर डटे रहे। नगर पंचायत क्षेत्र के कोयल नदी तट स्थित छठ मेला घाट पर रातभर व्रतधारी पूजा-अर्चना में लीन रहे।

इसके अलावा पानी टंकी घाट, बैलगाड़ी घाट, राधाकृष्ण मंदिर घाट समेत अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया। मंगलवार की सुबह पुनः सभी व्रतधारियों ने उगते सूर्य को अंतिम अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। बारिश के कारण कुछ घाटों पर कीचड़ और दलदल की स्थिति बनी रही, लेकिन मेला छठ घाट के बालुई स्थल होने से वहां श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिली।

सोमवार की संध्या में युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी के सौजन्य से, पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी वाराणसी से आए आचार्य आशुतोष दुबे एवं उनकी टीम (ओंकार, अनिल अनुभव तिवारी, राम जी) द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इसके बाद भगवान भुवन भास्कर की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई और सूर्य मंदिर मेला घाट पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बरडीहा प्रखंड के ओबरा गांव स्थित बाकी नदी छठ घाट पर भी भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने किया।

दोनों प्रखंडों में छठ पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो, एस.आई. चंदन प्रधान, एएसआई आलोक कुमार, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, पूजा समिति के पदाधिकारी, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मुस्तैदी से तैनात रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!