मझिआंव प्रतिनिधि:तीन घरों में ताला तोड़कर चोरी, पकड़ा गया चोर, भेजा गया जेल

बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में छठ पर्व की रात्रि में चोरी की बड़ी वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव निवासी धीरज कुमार चंद्रवंशी (20 वर्ष) ने एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी की।

गांव में छठ घाट पर भक्ति जागरण कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ताला बंद कर घाट पर गए थे। इसी दौरान धीरज ने पहले सुरेंद्र उरांव के घर से आभूषण और नगद की चोरी की। इसके बाद उसने अशर्फी मेहता के घर में भी ताला तोड़कर चोरी की।

जब वह तीसरे घर सत्येंद्र मेहता के घर का ताला तोड़ने लगा, तो घर में मौजूद लोग जाग गए और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना छठ घाट पर मौजूद थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह को दी। थाना प्रभारी ने दल-बल के साथ पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया

पुलिस ने आरोपी के पास से दो घरों में चोरी किए गए आभूषण, नगद राशि, एक मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने का औजार (शाबल) बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे मंगलवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के साथ एक अन्य युवक भी आया था, लेकिन वह चोरी से पहले ही खाना खाने के लिए घर लौट गया था। उन्होंने यह भी कहा कि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती, तो आक्रोशित ग्रामीण आरोपी की पिटाई कर जान भी ले सकते थे, क्योंकि लोग धारदार हथियार लेकर उसे पकड़ने दौड़ पड़े थे।

गौरतलब है कि धीरज चंद्रवंशी हाल ही में चोरी के ही एक अन्य मामले में जेल से छूटकर आया था।

मझिआंव प्रतिनिधि:
तीन घरों में ताला तोड़कर चोरी, पकड़ा गया चोर, भेजा गया जेल

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    error: Content is protected !!