उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धापूर्वक संपन्न

Location: Ramana

रमना (गढ़वा):

रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

छठ पर्व को लेकर लौंगा नदी स्थित मड़वनिया छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाट तक जाने वाले मुख्य मार्गों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने यहां अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

कार्यक्रम के दौरान एक समय मंच टूटकर गिर जाने से कुछ क्षणों के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, लेकिन समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को सामान्य कर कार्यक्रम को पुनः शुरू कराया। इसके बाद उमाशंकर मिश्र म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने छठ मइया के भजन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा समिति के अध्यक्ष धनंजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, टूटू सिंह, अजीत सोनी, टुनटुन सोनी, विश्वजीत गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं गंगा तालाब छठ घाट पर जय माँ कल्याणी जागरण ग्रुप, रेणुकूट की ओर से प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम की सफलता में सुदर्शन बियार, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनोज गुप्ता, रामलाल बियार, सुनील प्रजापति आदि की अहम भूमिका रही।

इसके अलावा गमहरिया के सुंदर बांध छठ घाट पर भी व्रतधारियों के लिए आकर्षक सजावट और समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के आयोजन में सनराइज क्लब के अध्यक्ष अजय प्रसाद यादव एवं अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

इधर भागोडीह, सिलीदाग, कर्णपुरा, टंडवा, बहियार खुर्द, बल्का, कोरगा एवं हारादाग कला सहित कई गांवों में भी छठ पूजा पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाने की खबर है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!