जोबरइया पुल से नवजात शिशु का शव बरामद

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के मंगल भवन के समीप जोबरइया पुल से एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शिशु का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी संस्था के सचिव विकास कुमार माली के निर्देश पर संस्था के लोगों ने बच्चे का अंतिम संस्कार किया।

रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे नवजात शिशु को देखा। शिशु को देखने के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि बच्चा मृत है। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी ने अस्पताल से आकर शिशु को पुल के नीचे फेंक दिया है।

लोगों का मानना है कि आस-पास के इलाके में निजी अस्पतालों और अवैध तरीकों से डीएनसी कराने वालों द्वारा यह कृत्य किया गया होगा।

कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि भ्रूण हत्या एक गंभीर अपराध है। उन्होंने अपील की कि इस तरह के गैर कानूनी काम न करें, जिससे समाज और मां की ममता का अपमान हो। उन्होंने पुलिस से इस मामले की गहन जांच करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!