भूमि नामांतरण को लेकर प्रमुख व राजस्व उपनिरीक्षक में तीखी बहस, जांच की मांग

Location: Ramana

रमना : भूमि नामांतरण मामले को लेकर बुधवार अपराह्न रमना अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी एवं राजस्व उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह के बीच हुई तीखी बहस क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
प्रमुख करुणा सोनी ने अन्न्य मित्तल एवं अपर समाहर्ता, गढ़वा को पत्र भेजकर राजस्व उपनिरीक्षक पर नामांतरण कार्य में कथित रूप से अवैध राशि मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की जांच कर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रमुख ने इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि लाभुकों से नामांतरण के एवज में अवैध राशि मांगने की शिकायत मिलने के बाद वह जानकारी लेने अंचल कार्यालय पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
मामले को लेकर गुरुवार को भी अंचल कार्यालय परिसर एवं क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी रहा।
इधर, अंचल पदाधिकारी विकाश पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और पूरी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, राजस्व उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    पलामू – छत्तरपुर में औचक निरीक्षण:उपायुक्त ने संवेदनशीलता और सख्ती दोनों का दिया परिचय

    पलामू – छत्तरपुर में औचक निरीक्षण:उपायुक्त ने संवेदनशीलता और सख्ती दोनों का दिया परिचय

    भूमि नामांतरण को लेकर प्रमुख व राजस्व उपनिरीक्षक में तीखी बहस, जांच की मांग

    मईया सम्मान योजना दस्तावेज जांच में उमड़ी महिलाओं की भीड़, टोकन लेने को लेकर धक्का-मुक्की

    मईया सम्मान योजना दस्तावेज जांच में उमड़ी महिलाओं की भीड़, टोकन लेने को लेकर धक्का-मुक्की

    बभनी गांव की बहू अनिता कुमारी ने मनोविज्ञान में पीएचडी हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

    बभनी गांव की बहू अनिता कुमारी ने मनोविज्ञान में पीएचडी हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

    अनाथ बेटी का सहारा बने “ट्री मैन” डॉ. कौशल, कराया धूमधाम से विवाह

    अनाथ बेटी का सहारा बने “ट्री मैन” डॉ. कौशल, कराया धूमधाम से विवाह

    झारखंड माटी कला बोर्ड कार्यालय में पनशाला का उद्घाटन, समाजसेवा का दिया संदेश

    झारखंड माटी कला बोर्ड कार्यालय में पनशाला का उद्घाटन, समाजसेवा का दिया संदेश
    error: Content is protected !!