भारी गहमागहमी के बीच गढ़वा प्रखंड प्रमुख पद का चुनाव संपन्न, अनीता देवी निर्वाचित

Location: Garhwa

गढ़वा सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गढ़वा प्रखंड प्रमुख पद के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 31 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
प्रखंड प्रमुख पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थीं। इनमें नवादा पंचायत से नंदकिशोर मेहता की पत्नी अनीता देवी, मरहटिया पंचायत से शांतिरंजन तिवारी की पत्नी आशा देवी तथा बीरबंधा पंचायत से अनिल भारती की पत्नी रूपा देवी शामिल थीं।
मतदान के बाद हुई मतगणना में रूपा देवी को 8 मत, आशा देवी को 9 मत तथा अनीता देवी को 12 मत प्राप्त हुए। कुल 31 मतों में से 2 मत अवैध पाए गए। सबसे अधिक मत प्राप्त करने पर अनीता देवी को गढ़वा प्रखंड प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने अनीता देवी को बधाई दी। प्रशासन की मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!