भारतीय शिक्षा निकेतन में मेडिकल किट वितरण, प्राथमिक उपचार के महत्व पर जोर

Location: Garhwa

गढ़वा: शहर के ऊंचरी स्थित भारतीय शिक्षा निकेतन में आर. पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पातंजली केशरी द्वारा मेडिकल किट वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्राथमिक उपचार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि दुर्घटना या चोट लगने पर तुरंत उपचार करने से मरीज की जान बचाने की संभावना बढ़ जाती है

उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार पेटी में सभी आवश्यक दवाएं व उपकरण होने चाहिए, जो समय-समय पर अपडेट किए जाएं। अब्दुल मन्नान ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले दिया गया प्राथमिक उपचार मरीज की स्थिति को स्थिर रखने में सहायक होता है

भारतीय शिक्षा निकेतन के निदेशक दामोदर राम ने कहा कि कई बार मामूली चोट या बुखार में फर्स्ट एड से ही राहत मिल जाती है, जिससे अस्पताल ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी-निजी कार्यालय और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से उपलब्ध होना चाहिए

इस अवसर पर डॉ. इश्तेयाक रजा, कुलसुम अख्तर, यासमिन परवीन, शहनाज परवीन, रूपा देवी, सूरज कुमार, कौशर जहां सहित शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!