भाजपा नेता राजेंद्र यादव की धर्मपत्नी उषा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


सगमा (गढ़वा)।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव की धर्मपत्नी एवं पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष उषा देवी (45 वर्ष) के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों में कोहराम मच गया है।

सगमा निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव की पत्नी उषा देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। परिजनों के अनुसार वे अपने परिवार के साथ कुछ दिनों से श्री बंशीधर नगर में रह रही थीं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

निधन की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उषा देवी ने वर्ष 2016 से 2019 तक सगमा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष के रूप में भी सेवा दी थी।

उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा।

सांत्वना देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुराज पांडेय, सगमा प्रखंड जिप प्रतिनिधि नंद गोपाल यादव, सहायक शिक्षक संघ धुरकी के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना भारती, सगमा के उप प्रमुख अर्जुन पासवान, मुखिया तेजलाल राम, देवचंद यादव, अजय यादव और गोवर्धन यादव शामिल रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!