ब्रेकिंग न्यूज़:स्कूल से लौटने के बाद लापता छात्रा का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका

Location: Garhwa



गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा का शव शनिवार की सुबह एक तालाब से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के गले में दुपट्टा लिपटा मिला है, जिसके बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
मृतका की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव निवासी बजरंगी साह की पुत्री खुशबू कुमारी (13) के रूप में हुई है। वह गढ़वा शहर स्थित शालीग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय में पढ़ाई करती थी। परिवार वर्तमान में सुखबाना गांव में किराये के मकान में रह रहा है।
परिजनों के अनुसार गुरुवार को खुशबू विद्यालय से घर लौटी थी। उसने अपना स्कूल बैग घर में रखा, लेकिन इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। बाद में परिजनों के घर लौटने पर छात्रा के नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
शनिवार की सुबह गांव के लोगों ने तालाब में एक शव तैरता देखा। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसी दौरान परिजन भी वहां पहुंचे और शव की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में की। शव को पानी से बाहर निकाले जाने पर उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ पाया गया, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई।
घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा स्कूल से लौटने के बाद कहां गई, किन लोगों के संपर्क में थी और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी
    error: Content is protected !!