Location: पलामू
मेदिनीनगर: पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में शनिवार पूर्वाह्न करीब 10:45 बजे अपराधियों ने ठेकेदार सह कारोबारी संजय तिवारी को गोली मार दी। गोली लगने से घायल संजय तिवारी को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।
गोली मारने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
आपकी खबर की नजर इस बड़ी खबर पर बनी हुई है। जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, अपडेट दिया जाएगा।