रेड़मा चौक पर ट्रैफिक जवान से मारपीट, एक युवक गिरफ्तार

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • 8 minutes ago
  • 0 Comments

Location: पलामू

मेदिनीनगर (पलामू) : शहर के रेड़मा चौक पर शुक्रवार शाम करीब 8 बजे ट्रैफिक जवान के साथ मारपीट और हंगामे की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बोलेरो वाहन में सवार पांच युवक तेज गति से रेड़मा चौक की ओर आ रहे थे। चौक पर तैनात ट्रैफिक जवान ने वाहन को रोकने का संकेत दिया, लेकिन युवकों ने वाहन बीच सड़क पर ही रोक दिया और ट्रैफिक जवान से उलझ पड़े।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवकों ने ट्रैफिक जवान के साथ हाथापाई शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ता देख चार युवक मौके से फरार होने में सफल रहे, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी सतेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक पकड़ा गया युवक पुलिस हिरासत में था तथा उससे पूछताछ की जा रही थी। पुलिस फरार अन्य युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    रेड़मा चौक पर ट्रैफिक जवान से मारपीट, एक युवक गिरफ्तार

    रेड़मा चौक पर ट्रैफिक जवान से मारपीट, एक युवक गिरफ्तार

    शादी से किया इन्कार, प्रेमी संग चली गई युवती; एक माह बाद परिजनों ने निकाली ‘प्रतीकात्मक शवयात्रा’

    शादी से किया इन्कार, प्रेमी संग चली गई युवती; एक माह बाद परिजनों ने निकाली ‘प्रतीकात्मक शवयात्रा’

    पिकअप वाहन से छह गोवंशीय पशुओं की तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार

    पिकअप वाहन से छह गोवंशीय पशुओं की तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार

    पहली बारिश में ही जलमग्न हुआ वार्ड नंबर 5, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

    पहली बारिश में ही जलमग्न हुआ वार्ड नंबर 5, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

    मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत 173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत 173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद झारखंड में गठबंधन की गांठ हुई ढीली, तनाव और तकरार, आरोप प्रत्यारोप का दौरा तेज

    राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद झारखंड में गठबंधन की गांठ हुई ढीली, तनाव और तकरार, आरोप प्रत्यारोप का दौरा तेज
    error: Content is protected !!