शादी से किया इन्कार, प्रेमी संग चली गई युवती; एक माह बाद परिजनों ने निकाली ‘प्रतीकात्मक शवयात्रा’

Location: Ramana

रमना (गढ़वा)। रमना थाना क्षेत्र के एक गांव में सामाजिक मान्यताओं, पारिवारिक भावनाओं और व्यक्तिगत निर्णय को लेकर सामने आया एक अनोखा मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विवाह मंडप में सिंदूरदान से ठीक पहले शादी से इन्कार करने वाली युवती के परिजनों ने करीब एक माह बाद उसे सामाजिक रूप से मृत मानते हुए प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व गांव में विवाह समारोह चल रहा था। बारात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी और शादी की रस्में पूरी की जा रही थीं। इसी दौरान सिंदूरदान की रस्म से पहले युवती ने विवाह करने से साफ इन्कार कर दिया। युवती के फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी और अंततः बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
ग्रामीणों के अनुसार अगले दिन युवती अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई, जहां वह वर्तमान में रह रही है। इस घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों में नाराजगी बनी हुई थी।
शुक्रवार को मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब स्वजनों और ग्रामीणों ने युवती को सामाजिक रूप से मृत घोषित करते हुए उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने अर्थी सजाकर गांव में शवयात्रा निकाली। शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इसके बाद तेलाही बांध के समीप पहुंचकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रतीकात्मक रस्में निभाई गईं।
परिजनों का कहना है कि युवती ने परिवार, रिश्तेदारों और समाज की भावनाओं की अनदेखी करते हुए अपना निर्णय लिया, जिसके कारण उन्होंने उससे सामाजिक संबंध समाप्त करने का फैसला किया है।
इधर, पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक इस अनोखी घटना की चर्चा हो रही है। हालांकि युवती बालिग बताई जा रही है और अपनी इच्छा से जहां रह रही है, वहीं परिजनों की इस प्रतीकात्मक कार्रवाई ने सामाजिक और व्यक्तिगत अधिकारों को लेकर नई बहस भी छेड़ दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    शादी से किया इन्कार, प्रेमी संग चली गई युवती; एक माह बाद परिजनों ने निकाली ‘प्रतीकात्मक शवयात्रा’

    शादी से किया इन्कार, प्रेमी संग चली गई युवती; एक माह बाद परिजनों ने निकाली ‘प्रतीकात्मक शवयात्रा’

    पिकअप वाहन से छह गोवंशीय पशुओं की तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार

    पिकअप वाहन से छह गोवंशीय पशुओं की तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार

    पहली बारिश में ही जलमग्न हुआ वार्ड नंबर 5, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

    पहली बारिश में ही जलमग्न हुआ वार्ड नंबर 5, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

    मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत 173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत 173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद झारखंड में गठबंधन की गांठ हुई ढीली, तनाव और तकरार, आरोप प्रत्यारोप का दौरा तेज

    राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद झारखंड में गठबंधन की गांठ हुई ढीली, तनाव और तकरार, आरोप प्रत्यारोप का दौरा तेज

    डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा जलमीनार व चापाकल, टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण

    डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा जलमीनार व चापाकल, टैंकर से पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण
    error: Content is protected !!