बैलिया गांव में छठवीं रजब शरीफ पर ख्वाजा गरीब नवाज उर्स का आयोजन

Location: सगमा

गढ़वा
सगमा प्रखण्ड के बैलिया गांव में छठवीं रजब शरीफ के अवसर पर ख्वाजा गरीब नवाज उर्स का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिलादुन्नबी ﷺ की महफिल सजाई गई। महफिल की निगरानी हजरत अल्लामा मौलाना अब्दुल कादिर साहब, हजरत अल्लामा मौलाना सरफराज साहब, हजरत अल्लामा मौलाना फैजान रजा पलामवी और हजरत अल्लामा मौलाना फैजान रजा कजरू ने की। मौलानाओं ने सरकार ख्वाजा गरीब नवाज के बताए रास्ते पर चलने और आपसी भाईचारे व मोहब्बत के साथ रहने की अपील की। इस दौरान देश में अमन-चैन और सलामती के लिए दुआ की गई।
कार्यक्रम के दौरान सदर सादिक अंसारी ने बताया कि इसी अवसर पर बैलिया गांव में मदरसा निर्माण की नींव रखी गई है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। आयोजन में सादिक अंसारी, मुस्लिम अंसारी, नसीम अंसारी सहित कमेटी के अन्य सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!