बुजुर्ग से 30 हजार उड़ाकर भाग रहा था पॉकेटमार, भीड़ ने पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल

Location: Manjhiaon

मझिआंव: मझिआंव बस स्टैंड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में एक वृद्ध व्यक्ति के जेब से 30 हजार रुपये चोरी करने वाले पॉकेटमार को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, रानी ताली गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक मुंशी चौधरी (83 वर्ष) एसबीआई बरडीहा शाखा से 30 हजार रुपये निकालकर नीचे स्थित एटीएम में अपना खाता प्रिंट कराने लगे। इसी दौरान डालटनगंज सदर थाना क्षेत्र के मुसाही गांव निवासी हरिहर चौधरी (70 वर्ष, पिता- खेदन चौधरी) ने उनके जेब से रुपये निकाल लिए और भागने लगा।

वहाँ मौजूद कुछ लोगों ने यह देख लिया और शोर मचा दिया। भीड़ ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित मुंशी चौधरी के बयान पर मझिआंव थाना में कांड संख्या 41/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी पॉकेटमार पहले भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वह अच्छे कपड़ों में रहकर लोगों को धोखा देने का प्रयास करता था।

गौरतलब है कि मझिआंव में बुधवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बाहर से जेबकतरे आते हैं और लोगों को निशाना बनाते हैं। ऐसे में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और एसबीआई बरडीहा शाखा, ग्रामीण बैंक और सेंट्रल बैंक में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!