बिहार के सासाराम में ट्रेन की चपेट में आने से बाना गांव निवासी की मौत

Location: Meral

मेराल: थाना क्षेत्र के बाना गांव निवासी 42 वर्षीय कृष्णा सिंह की बिहार के सासाराम में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार और गांव में शोक की लहर है।

परिजनों के अनुसार, कृष्णा सिंह दो महीने पहले मजदूरी के लिए सासाराम गए थे। 1 जनवरी को रेलवे लाइन के पास उनकी लाश मिलने की सूचना परिवार को मिली। बताया जा रहा है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को बुधवार देर रात सासाराम से बाना गांव लाया गया, जिसके बाद गुरुवार सुबह से ही मृतक को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कृष्णा सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार में अब कोई सहारा नहीं बचा है, जिससे उनके भविष्य को लेकर चिंता जताई जा रही है।

घटना के बाद पूर्व मुखिया विजय सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, वार्ड सदस्य विश्वनाथ राम, दिनेश चौधरी और मनोज मिंज समेत अन्य ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

यह दुखद घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मदद मुहैया कराने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!