बिलासपुर बस स्टैंड पर गुप्ता जनरल स्टोर में चोरी, दो लाख नगद ले उड़े चोर

Location: सगमा

गढ़वा: बिलासपुर बस स्टैंड स्थित गुप्ता जनरल स्टोर में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लगभग दो लाख रुपये नगद की चोरी कर ली। दुकान के संचालक टीपू गुप्ता ने नगर उंटारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले दुकान के ऊपर लगे टिन शेड (शीट) को हटाया, फिर अंदर घुसकर शटर का ताला तोड़ा। उसके बाद दुकान के काउंटर में रखे नगद रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा फोन पर दी गई, जिसके बाद गुप्ता मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शटर टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो काउंटर का लक भी टूटा हुआ था और रुपये गायब थे।

गुप्ता जनरल स्टोर के मालिक टीपू गुप्ता स्थानीय स्तर पर गुड़ और आलू के बड़े व्यापारी माने जाते हैं। चोरी की सूचना मिलने के बाद इलाके के अन्य व्यवसायियों में भी भय का माहौल है। व्यवसायियों ने नगर उंटारी पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!