बिलासपुर गंगटी के रैयतों में उबाल, कहा फोरलेन में बाधक हम नहीं भू-आर्जन कार्यालय है

Location: सगमा

मुआवजा राशि नहीं मिलने पर आग बबूला रैयतों ने बिलासपुर बाजार में बैठक कर भूअर्जन कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू सांसद बीडी राम विधायक भानु प्रताप शाही भू अर्जन कार्यालय गढ़वा तथा अपर समाहर्ता गढ़वा को आवेदन दिया है।

जिसमे कहा गया है की हम बिलासपुर गंगटी के रैयतो का मकान वी जमीन खजुरी से बिलासपुर तक फोर लेन निर्माण में अधिगृहित किया गया है ।जिसकी सूचना 2024 में नोटिस के माध्यम से मिला था। नोटिस के आधार पर हम लोगो ने अपना अपना जमीन मकान का कागजात तत्काल रूप से भू अर्जन कार्यालय में जमा कर दिए। मगर अभी तक हम लोगो को मुआवजे की राशि उपलब्ध नहीं कराया गया है ‌जिस कारण फोर लेन निर्माण में बाधक बना हुआ है। जबकि हम लोगो से बाद में कागज जमा करने वालो को बारी बारी से बुलाकर मुआवजा राशि भुगतान किया जा रहा है । मुआवजा राशि लेने वालो का कहना है की जबतक आप लोग भुआर्जन कार्यालय को मुआवजा राशि का एक प्रतिशत भुगतान नहीं करेंगे तब तक मुआवजा नहीं मिलेगा ।हम लोग गरीब परिवार से आते हैं हम लोग अग्रिम के रूप में एक प्रतिसत रासी देने में असमर्थ हैं ।इस तरह से देखा जाए तो विकाश में बाधक भुआर्जन कार्यालय है रैयत नहीं हैं। इसी तरह नगर उंटारी अंचल कार्यालय से जमीन मकान का एल पी सी देने के लिए छह माह से दौड़ाया जा रहा है इसे देखते हुए उपरोक्त पदाधिकारियों से आग्रह है की इसकी जमीनी हकीकत की जानकारी लेते हुए मुआवजा राशि का भुगतान कराया जाए जिससे हम सभी अपना अपना मकान जमीन खाली कर दूसरा रोजी रोजगार की तलास कर अपना जीवन यापन कर सकें ।आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालो में मुख्यरूप से अरविंद शाह बिलासपुर मुन्ना जयसवाल उदय कुशवाहा बखोरी शाह आनंद शाह बुधन शाह पुस्पा देवी अजय जयसवाल डाक्टर बिनोद कुमार ऋषि केस जयसवाल अशोक जयसवाल अहमद अली राजेंद्र जयसवाल सुमन मिश्रा अनिल राम जगरनाथ राम लालू सेठ का नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Shreekant Choubey

Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!