बिजली तार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के दाह संस्कार से किया इनकार

Location: Meral


मेराल। शनिवार सुबह मेराल पूर्वी के बड़का खलिहान टोला में करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुप्तेश्वर महतो (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि वे सुबह टहलने निकले थे, इसी दौरान रास्ते में एक बिजली पोल से टूटा तार नीचे लटका हुआ था, जिसके संपर्क में आने से वे करंट की चपेट में आ गए।

घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने बांस की मदद से तार को हटाया और गुप्तेश्वर महतो को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मेराल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा। घटना के बाद मृतक की पत्नी उमा देवी ने सीओ जसवंत नायक और थाना प्रभारी विष्णुकांत को लिखित आवेदन देकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और वरीय पदाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक विभाग की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

खबर लिखे जाने तक ग्रामीण मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पर ही रखे हुए हैं और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!