Location: Garhwa
गढ़वा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली चुनावी जीत का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने “झाल मुरही” खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
भाजपा नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की बड़ी जीत विकास की दिशा में एक नया अध्याय है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को दिया। साथ ही ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार को जनता के फैसले के रूप में बताया।
कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। नेताओं ने इसे “ऐतिहासिक जीत” बताते हुए कहा कि इससे देश के समग्र विकास का मार्ग और मजबूत होगा।











