प्रधानाध्यापक बच्चों के भविष्य संवारे: शैलेश

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर-प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय,उत्क्रमित मध्य विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ,प्राथमिक विद्यालय ,उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तथा नव प्राथमिक विद्यालय के सभी प्राधानाध्यापको की बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.

बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे भी उपस्थित थे. चौबे ने सभी प्रधानाध्यापको को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी शिक्षा के स्तंभ है ,आप लोग बड़ी मेहनत लगन कर बच्चों की जिंदगी संवारने का काम करते हैं.उन्होंने कहा कि आप सभी प्रधानाध्यापकों के पास समस्याओं का अम्बार है, लेकिन आपलोग समस्याओं का निदान करते हुये आगे बढ़ते रहते हैं. सरकार समय -समय पर स्कूली बच्चों के सर्वागीण विकास के लिये कार्यक्रम चलाते रहती है, आप सभी से आग्रह है कि सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करेंगे.प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने विभागीय कार्यो की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया.बैठक में बीईईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि साप्ताहिक रेल प्रोजेक्ट के तहत होने वाली परीक्षा सभी विद्यालयों में हो इसे सुनिश्चित किया जाय. परीक्षा लेने के बाद विभाग द्वारा भेजी गई लिंक को अवश्य भरें. परीक्षा लेने के उपरांत बच्चों के कॉपी का मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाय.उन्होंने प्लांटेशन का लिंक भरने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि पोषक क्षेत्र के सभी 6-14 आयु वर्ग के अनामांकित बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने, कोई भी बच्चा अनामांकित न रहे इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रयास कार्यक्रम को गम्भीरता से लागू कराना सुनिश्चित करें. बीआरपी श्रीकांत चौबे ने प्रयास कार्यक्रम के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि हाउस का निर्माण करते हुये विद्यालय के पोषक क्षेत्र के प्रत्येक टोले के नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करेंगें.ट्रांजिशन,प्रोजेक्ट इंफैक्ट,पुस्तकालय, प्रयोगशाला आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर उसे विद्यालय में लागू कराने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि विद्यालय में नहीं आने वाले बच्चों के लिये विशेष अभियान चलाकर उनके अभिभावकों से मिलकर बच्चों को विद्यालय भेजने का आग्रह करेंगे.उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशों का अनुपालन शत प्रतिशत विद्यालयों में लागू हो इसे प्रधानाध्यापक सुनिश्चित करें . श्री चौबे ने प्रयास-सह-प्रोजेक्ट इंपैक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चार हाउस का निर्माण ,बाल संसद का गठन, करने, विभिन्न क्लबों का गठन ,चारों हाउस द्वारा नोटिस बोर्ड का निर्माण और उसे सुसज्जित करने , आदर्श प्रार्थना सभा का आयोजन ,जिसमें हाउस स्तर पर बच्चों को पंक्तिबद्ध होना, अपना ध्वज लगाना, प्रार्थना सभा में समाचार, सामान्य ज्ञान, आज का विचार एंव प्रस्तावना को पढ़ा जाना, सप्ताह में दो से तीन व्यायाम एंव योगाभ्यास कराना, प्रोजेक्ट रेल के टॉपर को सम्मानित करना, बच्चों का पोशाक, नाखून की स्वच्छता की जांच करना, महापुरुषों को याद करना, कक्षा-कक्ष कि सफाई, सहित अन्य कार्यों की जानकारी से अवगत कराया और कहा कि ये सभी कार्यक्रम विद्यालयों में शत प्रतिशत लागू कराना सुनिश्चित करें.बीईईओ विजय पांडेय ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक ई विद्या वाहिनी में शिक्षक, बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रधानाध्यापक प्रतिदिन एमडीएम का एसएमएस करेंगे.बैठक में बीपीओ तहमीना प्रवीण, बीआरपी श्रीकांत चौबे, सीआरपी संजय कुमार सिंह, शक्तिदास, सिन्हा, सुबोध कुमार,बिरेन्द्र प्रजापति ,प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा, उदय कुमार, बिनोद ठाकुर, अलीम अंसारी, राजनाथ राम, नित्यानंद तिवारी, अखिलेश प्रसाद, अविनाश कुमार सिन्हा, रागिनी रवानी, संजीता कुमारी, तस्लीमा खातून, अनूप विश्वकर्मा ,बबिता सिंह,नीलम पांडेय,संध्या कुमारी,प्रियंका कुमारी,सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!