पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव

Location: Ranka

रंका (गढ़वा) : रंका थाना क्षेत्र के सिकठ गांव के बनरखेता इलाके में सोमवार सुबह एक ग्रामीण का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।
मृतक की पहचान सिकठ गांव निवासी इंद्रजीत सिंह के पुत्र देव कुमार सिंह (32 वर्ष) के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, देव कुमार सिंह के परिवार में कोई सदस्य नहीं था। कुछ दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद वे अकेले रहते थे और मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते थे। हाल के दिनों में वे ईंट बनाने का काम कर रहे थे।
बताया गया कि रविवार को वे गांव में लगने वाले साप्ताहिक हाट गए थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे महुआ चुनने गए लोगों ने चिलबिल के पेड़ से उनका शव लटका हुआ देखा।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया रीमा देवी और रंका थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!