पूर्व विधायक युगल किशोर पांडेय के निधन पर शोक की लहर, राजनेताओं और समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर। गढ़वा-रंका विधानसभा के पूर्व विधायक एवं सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज के सचिव युगल किशोर पांडेय के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के नेताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पांडेय हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन और विचारधारा कांग्रेसजनों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। श्री चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं, पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र केशरी ने भी गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि युगल किशोर पांडेय उनके परम मित्रों में से थे। उनका निधन न केवल उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है, बल्कि समाज और राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। स्व. पांडेय ने सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र में जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शोक व्यक्त करने वालों में मथुरा पासवान, सलीम अंसारी, उमेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के लिए संवेदना प्रकट की है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!