क्राइम मीटिंग में पुलिस इंस्पेक्टर ने दिए कड़े निर्देश, बकरीद को लेकर सतर्कता बढ़ाने पर जोर

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर। नगर उंटारी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर उंटारी अंचल के अंतर्गत पांच थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, पुराने मामलों के निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ने कहा कि बकरीद पर्व को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। चौक-चौराहों पर गश्ती तेज की जाए और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस तंत्र सक्रिय रहे। उन्होंने थानों में लंबित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

इसके अलावा, बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया, ताकि लापरवाह वाहन चालकों पर अंकुश लगाया जा सके।

बैठक में नगर उंटारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी, धुरकी थाना से पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार राम, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार सिंह और बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!